भाजपा पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर वरिष्ठï भाजपा नेता माईराम कौशिक व सोनीपत जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने जिला भाजपा कार्यालय में फहराया झंडा
भाजपा की सोच और समर्पण ने भारत को नई दिशा देने का किया काम : माईराम कौशिक
सोनीपत, 06 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को जिला भर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह एवं जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठï नेता एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के भाई माईराम कौशिक व सोनीपत भाजपाध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी का झंडा फहराया तथा पार्टी की उपलब्धियों को याद किया।
इस दौरान माईराम कौशिक ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को भाजपा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज पूरे देश में भाजपा का स्थापना दिवस देश बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। यह दिन केवल एक राजनीतिक पार्टी के जन्म का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह दिन उन विचारों और मूल्यों का प्रतिनिधित्व करता है, जो पार्टी ने अपने आरंभ से ही देश को समर्पित किए है। उन्होंने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस मनाने का उद्देश्य इस दिन को एक प्रेरणा के पर्व के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसने देश को स्थिर सरकार, मजबूत विदेश नीति, और कई जनकल्याणकारी योजनाएं दी हैं। भाजपा की सोच और समर्पण ने भारत को नई दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल बनाने की इस महान यात्रा में अपना सर्वस्व जीवन खपाने वाले असंख्य कार्यकर्ताओं का नमन एवं वंदन करता हूँ। संगठन के प्रति अटूट सेवा भाव व राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए दिन-रात लगनशील कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज भाजपा करोड़ों देशवासियों की आशा और आकांक्षाओं को पूरा कर रही है।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने देश और प्रदेश की उन्नति, संगठन की मजबूती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की कामना करते हुए सभी ने एकता और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में पौधारोपण भी किया।
इस दौरान सोनीपत जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सैनी के यशस्वी नेतृत्व में भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबके प्रयास’ के मूलमंत्र को आत्मसात कर विकसित भारत के निर्माण में सहयोग दे रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देश के गरीब, दलित, वंचित और शोषित वर्गों की प्रतिनिधि बनकर काम कर रही है। इन्हीं संस्कारों से परिष्कृत होकर करोड़ों कार्यकर्ता राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और संगठन निष्ठा के अप्रतिम उदाहरण बने हुए हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता तरूण देवीदास, राजेश दहिया सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
भगवान राम के बताए रास्ते पर चलते हुए करें समाज कल्याण के लिए कार्य-माईराम कौशिक
राम नवमी के अवसर पर भाजपा वरिष्ठï नेता माईराम कौशिक ने चितपूर्णी मंदिर में पहुंचकर भगवान राम को नमन करते हुए उनकी पूजा की। उन्होंने कहा कि आज राम नवमी के अवसर पर आज सभी संकल्प लें कि वे सभी भगवान राम के बताए रास्ते पर चलकर समाज कल्याण के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने हमेशा मानव जाति को धर्म के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी ताकि हम धर्म पर चलते हुए अपनी संस्कृति को जीवित रख सके।