21 किलोमीटर हॉफ मैराथन में पुरूषों में महेन्द्रगढ़ के मोहित तथा महिलाओं में इथोपिया देश की ग्रैबिवाहिद ने किया प्रथम स्थान हासिल
कैबिनेट मंत्री डॉ० अरविंद शर्मा ने सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित
10 किलोमीटर दौड़ में पुरूषों में सावन तथा महिलाओं में केएम ज्योति रही प्रथम
सोनीपत, 30 मार्च। उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा नशे के विरूद्घ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत रविवार को डीसीआरयूएसटी मुरथल में आयोजित सोनीपत हॉफ मैराथन के दौरान हजारों बच्चों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों तथा दिव्यांगजनों ने बढ़चढक़र भाग लिया और समाज को नशे से दूर रहने को प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि सोनीपत हॉफ मैराथन के दौरान आयोजित पुरूषों की 21 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान महेन्द्रगढ़ के मोहित ने प्राप्त किया जिन्होंने इस दौड़ को 01 घण्टा 04 मिनट व 09 सैकेण्ड मे पूरा किया। दूसरा स्थान सेना के बनी सिंह ने प्राप्त किया, जिन्होंने दौड़ को पूरा करने में 01 घण्टा 04 मिनट व 13 सैकेण्ड का समय लिया। इसके साथ ही तीसरा स्थान हरीश ने प्राप्त किया, जिन्होंने दौड़ को पूरा करने में 01 घण्टा 04 मिनट व 26 सैकेण्ड का समय लिया।
इसके अलावा महिलाओं की 21 किलोमीटर दौड में प्रथम स्थान इथोपिया देश की निवासी ग्रैबिवाहिद ने हासिल किया, जिन्होंने दौड़ को 01 घण्टा 16 मिनट व 04 सैकेण्ड में पूरा किया। इसके साथ ही सोनिका ने दूसरा स्थान हासिल किया, जिन्होंने दौड़ को 01 घण्टा 16 मिनट व 17 सैकेण्ड में पूरा किया। इसके अलावा 01 घण्टा 16 मिनट व 28 सैकेण्ड का समय लेते हुए तीसरा स्थान नीता रानी ने हासिल किया।
उपायुक्त ने बताया कि 10 किलोमीटर दौड़ पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान सावन ने प्राप्त किया, जिन्होंने इस दौड़ को 29 मिनट व 01 सैकेण्ड मे पूरा किया। दूसरा स्थान बलराम ने प्राप्त किया, जिन्होंने इस दौड़ को 29 मिनट व 30 सैकेण्ड मे पूरा किया। तीसरा स्थान रवि चौधरी ने हासिल किया, जिन्होंने इस दौड़ को 29 मिनट व 37 सैकेण्ड मे पूरा किया। इसके अलावा महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर केएम ज्योति रही, जिन्होंने दौड़ को पूरा करने में 34 मिनट व 26 सैकेण्ड का समय लिया। दूसरा स्थान पर रूबि कश्यप रही, जिन्होंने दौड़ को पूरा करने में 34 मिनट व 40 सैकेण्ड का समय लिया। इसके अलावा तीसरा स्थान पर गुतेमा चालतू तेदिसि रही, जिन्होंने दौड़ को पूरा करने में 36 मिनट व 16 सैकेण्ड का समय लिया। इसके साथ ही
इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ० अरविंद शर्मा ने सभी विजेताओं को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी। प्रथम स्थान विजेता को 01 लाख, दूसरे स्थान के विजेता को 75 हजार तथा तीसरे स्थान के विजेता को 50 हजार का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैराथन के दौरान दिव्यांगजनों की व्हील चेयर दौड़ में प्रथम स्थान बलराम, द्वितीय स्थान मोहित तथा तृतीय स्थान सुरेन्द्र ने प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जिला की 65 पंचायतों को खेल सामग्री वितरित करने के लिए वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
मैराथन के पश्चात मुख्यमंत्री नायब सैनी से जिला की 65 पंचायतों को खेल सामग्री वितरित करने के लिए वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह खेल सामग्री जिला की 65 पंचायतों को वितरित की जाएगी, जिसपर लगभग 65 लाख की लागत आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि गांव के युवाओं को अच्छी खेल उपकरण मुहैया करवाए जाएं ताकि ग्रामीण आंचल से भी हमारों खिलाड़ी निकलकर आएं और देश व प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि गांवों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार ने खेल नर्सरिया खोली है, जहां पर बच्चों को कोच के साथ-साथ सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोनीपत के इतिहास पर लिखी गई पुस्तक का भी विमोचन किया।