हरियाणा के 10 में से 9 नगर निगमो पर भाजपा की जीत का पिंजौर में जशन, भाजपा नेता ने दी बधाई

पिंजौर (चन्दर कान्त शर्मा)। हरियाणा में 10 नगर निगमो के चुनाव में भाजपा की 9 पर जीत की खुशी का जशन पिंजौर में मनाया गया इस मौके पर बधाई देते हुए भाजपा नेता रंजीत उप्पल ने कहा कि हरियाणा में 8 नगर निगमों में चुनाव और 2 में उपचुनाव के नतीजे में 9 नगर निगम अंबाला, करनाल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, हिसार, पानीपत, यमुनानगर और सोनीपत में भाजपा ने जीत का परचम फहराया है। इस बार भाजपा ने सोनीपत और अंबाला में भी मेयर की कुर्सी जीत कर साबित कर दिया है कि जनता की पार्टी के प्रति विश्वास और आस्था लगातार बढ़ रही है।
इन नगर निगमो के चुनाव में भाजपा ने ज्यादा सीटों पर महिलाओं को चुनाव में उतारकर उनका मनोबल व मान सम्मान भी बढ़ाया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में देश की बागडोर संभालने के बाद ही देश मे हर जगह पर महिलाओं की अहम भागीदारी रखी है चाहे चुनाव हो या फिर देश मे बड़ी जिम्मेदारी वाले पद हो वहाँ पर महिलाओं का सम्मान बढाया है। इस बार नगर निगम चुनाव में भी भाजपा की 6 जगह महिलाओं ने जीत हासिल की है।
विधानसभा चुनाव के 5 महीने बाद हुए निगम चुनाव में भाजपा का ट्रिपल इंजन सरकार की कार्यशैली का परिणाम सामने आया है। केंद्र और राज्य के बाद अब शहरों में भी भाजपा की लोकल सरकार बन गई। उप्पल ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार द्वारा करवाए जा रहे कार्यो के कारण यह नतीजे आ रहे हैं, नगर निगमो में विकास के लिए करोड़ो, अरबो के बजट पास हो रहे हैं।