Breaking NewsGohanaPatriotism

मातृभूमि के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया लाला हरदयाल ने : जय नारायण गुप्ता

गोहाना, 4 मार्च : गोहाना के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित सत नगर में लाला हरदयाल की 86 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया | जिसमें मुख्य वक्ता गोपाल कृष्ण गौशाला के संस्थापक जयनारायण गुप्ता ने कहा लाला हरदयाल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी क्रांतिकारीयो में थे | जिन्होंने ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई के दौरान ही 1907 में इंडियन सोशलिस्ट मैगजीन में अंग्रेजी सरकार पर सवाल उठाते हुए एक कड़ा लेख दिया | इस वक्त पर उन्हें आईसीएस का पद ऑफर हुआ था | परन्तु भाड़ में जाए आईसीएस कहते हुए देश के खातिर यह पद ठुकरा दिया | उन्होंने विदेश में रहने वाले भारतीयों को देश की आजादी में योगदान देने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित किया | इसके लिए उन्होंने अमेरिका मे गदर पार्टी की स्थापना की | श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के निर्देशक डॉक्टर सुरेश सेतिया ने की तथा उन्होंने कहा लाला हरदयाल एक भारतीय महान देश भक्त थे | उनके सादे जीवन और बौद्धिक कौशल ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ अपने अभियान में कनाडा और अमेरिका में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को प्रेरित किया | 4 मार्च 1939 को अमेरिका में उनका निधन हो गया | श्रद्धांजलि समारोह के प्रमुख आयोजक मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी थे श्रद्धांजलि समारोह में मोर्चे के प्रदेश प्रचार मंत्री डॉक्टर समुंदर दास, सतबीर पोडिया, मदनलाल अत्री, सुभाष शर्मा, सतपाल शर्मा तथा जसमेर व उधम सिंह आदि मुख्य तौर से उपस्थित रहे |

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button