Breaking NewsEducationGohanaनौकरीभ्रष्टाचार

जनता शिक्षण संस्था बुटाना में विरोधी ग्रुप के कर्मचारियों को किया जा रहा है प्रताड़ित

निकाला जा रहा है नौकरी से, प्रताड़ित ने एस डी एम गोहाना को लिखा पत्र

गोहाना : जनता बुटाना शिक्षण संस्था में कार्यरत नम्रता देवी, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर इन इंग्लिश ने गोहाना की एस डी एम, डी सी, मुख्यमंत्री और संबधित विभागों के मुखिया को सम्बोथित करते हुए पत्र लिखा कि गोहाना की एस डी एम ने संस्था में 20 जनवरी,2025 को छापा मार कर कार्यवाही की थी। एक महीना होने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसी से भय मुक्त होकर ये अन्य कर्मचारियों एवं महिलाओं को तंग कर रहे हैं। संस्था के मेंबर्स ने आपको, सीएम हरियाणा, गवर्नर हरियाणा, डीसी सोनीपत एवं अन्य अधिकारियों को भी सूचित किया था कि अन्य कर्मचारियों पर कोई गलत आरोप लगा कर हटाए जायेगे। 26 जनवरी,2025 को भी मैनेजमेंट ने कर्मचारियों को हटाने की धमकी दी एवं कहा कि जांच तो ऐसे ही लंबी चलती रहती हैं। हमारी भी सोनीपत प्रशासन के साथ जानकारी है।

आज मेरे को गलत मनसा से बिना कोई नोटिस जारी किए लगभग 3 साल के बाद न्युक्ति को अवैध बताते हुए टर्मिनेट कर दिया। जबकि मेरी नियुक्ति ऐडमिनिस्ट्रेटर के समय हुई थी। इंटरव्यू के समय वीडियो रिकॉर्डिंग भी बनी हुई हैं।

संस्था में 15 जून,2022 से पहले के लगे हुए कर्मचारियों को तंग किया जा रहा हैं। मेरे को भी प्रधान ने 15 जून,2022 से ही गलत मनसा के तहत तंग कर रहा हैं। मेरी एग्जाम के समय सिर्फ एक ड्यूटी लगाई गई। क्योंकि मैं नकल नहीं करवाती। मेने पेपर को सॉल्व करने एवं नकल करवाने से मना कर दिया था। 16 जनवरी,2025 को भी प्रिंसिपल नरेंद्र सांगवान ने मेरे साथ संस्था के प्रधान के इशारे पर मिसबिहेव किया। हटाने की धमकी दी गई। तेरे से जो होता हैं कर ले, ये भी बोला गया। मेरे पति को भी गलत मनसा से गलत आरोप लगा कर सस्पेंड कर रखा है। एक अपने जानकर वकील नवनीश चौहान को लगा कर उनको मेंटली टॉर्चर किया एवं करवाया जा रहा हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मेरे को बोला गया है कि उनको भी जल्द ही टर्मिनेट कर देंगे। प्रधान ने इस संस्था में गलत नियुक्तियां कर रखी हैं। हम इंग्लिश में 3 असिस्टेंट प्रोफ़ेसर कार्यरत हैं। जबकि इन्होंने तीन अन्य को भी लगा रखा है। जो सिर्फ हाजरी लगाने आते है। उनका वर्कलॉड नहीं है। संस्था को सरकार यूनिवर्सिटी बना रही हैं। ताकि मेरी जगह उनके वर्कलॉड को दिखा सकें। यहां पर 15 जून,2025 से पहले नियुक्त महिलाएं दबाव में हैं। महिलाएं कुछ नहीं बोल सकती। आप सीसीटीवी फुटेज में भी चेक कर सकते हैं। संस्था में 2023 के नियुक्त कर्मचारी नहीं आते, सिर्फ हाजरी लगाने आते हैं। इन नियुक्तियों में डॉ केपी सिंह,VLDA के प्रिंसिपल की मिलीभगत है। इनकी एक पुत्र वधू जर्मनी में है जिनकी सैलरी निकली जा रही हैं। प्रधान इसके इशारे पर काम करता है। इसकी महिलाओं एवं अन्य कर्मचारियों को तंग करने में बहुत बड़ी भूमिका है।

मेरे एवं मेरे परिवार को जान का भी खतरा है। भविष्य में अगर मेरे एवं मेरे परिवार के साथ कुछ होता हैं तो संस्था का प्रधान सत्यपाल सांगवान सीधे तौर से जिम्मेवार होंगे। मेरे को इतना तंग किया गया है कि मेरा मन सुसाइड करने का है। अगर मेरे को न्याय नहीं मिला तो मेरे सुसाइड का जिम्मेवार सोनीपत जिला प्रशासन एवं प्रधान सत्यपाल सांगवान, डॉ केपी सिंह एवं प्रिंसिपल नरेंद्र सांगवान होगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button