Breaking NewsGohanaPatriotismPolitics

भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी व सामाजिक चेतना के अग्रदूत थे कर्पूरी ठाकुर : आजाद डांगी 

गोहाना : 17 फरवरी : गोहाना के महम रोड स्थित उत्तम नगर में स्थित सेन भगत धर्मशाला में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 37वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया | जिसमें मुख्य वक्ता आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने कहा स्वतंत्रता सेनानी और अध्यापक के रूप में अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले कर्पूरी ठाकुर 1952 में पहली बार विधायक बनने के बाद वे कभी चुनाव नहीं हारे। वे एक बार बिहार के उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री और दशकों तक विधायक और विरोधी दल के नेता रहने और राजनीति में इतना लंबा सफ़र बिताने के बाद जब वह स्वर्ग सिधारे तो अपने परिवार को विरासत में देने के लिए एक मकान तक उनके नाम नहीं था |

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता सैन यूनियन गोहाना के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पवार ने की उन्होंने कहा जननायक कर्पूरी ठाकुर भारतीय राजनीतिक, सामाजिक जीवन में एक ऐसा अखंड दीप प्रज्वलित कर गए जो युगों यूगो तक मानव जीवन के संघर्ष का प्रेरणा स्रोत बना रहेगा उन्होंने बिहार राज्य में पिछड़ों के लिए 26% आरक्षण व मैट्रिक तक शिक्षा निशुल्क की | जो देश के बिहार राज्य में पहली बार लागू किया गया |

श्रद्धांजलि समारोह में सतवीर पोडिया, राजपाल कश्यप, सुल्तान सेन, भलेराम सेन भगत, अनिल कुमार, राजेंद्र पांचाल, सुशील पासवान, कालीचरण, राम प्रसाद, विजय, क्रांति, वर्षा, रामदिया सेन, राजेंद्र शर्मा तथा रघुवीर नरवाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे |

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button