खन्दराई में ग्राम सुधार समिति ने संत शिरोमणी गुरु रविदास महाराज की मनाई जयंती

गोहाना : ग्राम सुधार समिति खन्दराई द्वारा समिति कार्यालय में संत शिरोमणी गुरु रविदास जी महाराज की जयंती पर उपस्थित जन को इनके जन्मोत्सव पर बधाई दी तथा समिति के संस्थापक अध्यक्ष जगमहेद्र सिंह द्वारा कार्यालय में संबोधित करते हुए संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा बताया कि गुरु रविदास महाराज एक सच्चे समाज सुधारक थे। इनके संदेशों में समाज के विकास के लिए एक नई दिशा दी और उनकी याद आज भी समाज को एकता समानता और प्रेम की भावना में भर देती है। संत गुरु रविदास महाराज भक्ति आंदोलन के एक महान संत थे। वे एक कवि, समाज सुधार और आध्यात्मिक व्यक्तित्व के व्यक्ति थे। वह जाति और लिंग के भेदभाव के खिलाफ लड़ते थे। उनके संदेशों से समाज में एकता की भावना को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर ग्राम सुधार समिति के उपाध्यक्ष कुलदीप मेहरा और बिजेंद्र सिंह के अलावा प्रताप सिंह, मुकेश कुमार , मनीराम महेंद्र मान, गोलू मुकेश चंद तथा अन्य दर्जनों व्यक्ति मौजूद रहे।