मध्यकालिन भक्ति आंदोलन के महान संत कवि थे सतगुरु रविदास : सतवीर पौड़िया

गोहाना : 12 फरवरी : गोहाना के बरोदा रोड व महम रोड के मध्य स्थित गांधीनगर की गुरु रविदास चौपाल में संत शिरोमणि संत गुरु रविदास की जयंती मनाई गई | जिसमें मुख्य वक्ता आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के जिला कार्यक्रम सदस्य समाजसेवी सतवीर पोडिया ने कहा गुरु रविदास मध्यकाल में भक्ति आंदोलन के महान संत कवि थे | उन्होंने जात-पात का विरोध किया और आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया | वे समाज को समानता, सम्मान, एकता और प्रेम का संदेश देते रहे | इन्होंने रविदासिया पंथ की स्थापना की | जयंती समारोह की अध्यक्षता गुरु रविदास सभा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम धनिया ने की उन्होंने कहा संत रविदास का प्रसिद्ध मुहावरा *मन चंगा तो कटौती में गंगा* उनका जन्म 1377 में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ वह बहुत दयालु थे साधु संत मिल जाते थे तो उनकी सेवा करने में पीछे नहीं हटते थे |
जयंती समारोह में मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी के अलावा मदनलाल अत्री, धर्मवीर राठी, कर्मवीर, राजमल चहल, भीम सिंह, विजय, विनोद रंगा, तथा ओमप्रकाश व ब्रह्म दत्त राठी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे|