Breaking NewsGohanaPatriotismReligion

आधुनिक भारत के महान चिंतक थे महर्षि दयानंद सरस्वती : प्रेमलाल आर्य

गोहाना : 12 फरवरी : रोहतक रोड गोहाना स्थित सेक्टर 7 के महर्षि दयानंद पार्क में स्वामी दयानंद सरस्वती की 201 वी जयंती मनाई गई | जिसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रीय वैदिक परमार्थ ट्रस्ट के महासचिव प्रेमलाल आर्य ने कहा महर्षि दयानंद सरस्वती आधुनिक भारत के महान चिंतक थे | वे एक सच्चे देश भक्त थे जिन्होंने आर्य समाज की स्थापना की और वेदों को सर्वोच्च मानकर वेदों का प्रमाण देते हुए | तत्कालीन समाज में फैली बाल विवाह और सती प्रथा जैसी कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया जयंती समारोह की अध्यक्षता किसान नेता रणधीर कुंगड ने की उन्होंने कहा महर्षि दयानंद का जन्म 12 फरवरी 1824 को गुजरात के टंकारा गांव में हुआ | उन्होंने स्वराज का नारा दिया और सत्यार्थ प्रकाश नामक प्रमुख ग्रंथ की रचना की उन्होंने समाज सुधार के लिए सन्यासी योद्धा की उपाधि पाई जयंती समारोह में आजाद सिंह दांगी, मदन लाल अत्रि ,जगदीश पटवा, कृष्ण पांचाल, सुगनचंद ,दीपक वर्मा तथा रामेहर मलिक आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे |

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button