Breaking NewsGohanaPoliticsदिल्ली विधानसभा चुनावबीजेपी

दिल्ली विधानसभा में भाजपा की जीत पर गोहाना में बंटी जलेबियां, यमुना माँ के श्राप व पीएम मोदी की नीतियों के सामने फेल हुए केजरीवाल : कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

गोहाना, 8 फरवरी। सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने दिल्ली चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी यमुना माँ के श्राप व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के सामने फेल हो गए हैं। वर्ष 2020 में उन्होंने खुद कहा था कि यदि वो यमुना की सफाई सुनिश्चित न कर पाएं तो दिल्ली की जनता उन्हें वोट न करे। आज दिल्ली की जनता ने अपना वायदा निभा दिया है।

शनिवार को गोहाना में छोटूराम चौक पर सिग्मा एजुकेशन एंड इमिग्रेशन कंसल्टेंट कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता-जनार्दन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर भरोसा और अरविंद केजरीवाल की डर व भ्रम की राजनीति पर अपना जनादेश दिया है। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने दिल्ली में 27 साल के बाद भाजपा सरकार बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी व दिनरात भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में काम कर रहे कार्यकर्ताओं को शुभकानाएं दी।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के विकास को 11 साल तक महज इसलिए रोकने का काम किया, ताकि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विकास का श्रेय न देना पड़े। चुनाव को साम-दाम, दंड-भेद की नीति पर लड़ते हुए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और हरियाणा के भाईचारे को खराब करने व यमुना माँ को कलंकित करने की कोशिश की। उनकी चालाकियों को दिल्ली की जनता ने समझा और करारा जवाब दिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने महसूस किया कि अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा करोड़ों परिवारों को दिए जा रहे लाभ उनतक नहीं पहुंचने दिए, इससे स्पष्ट हो गया था कि उन्हें दिल्ली के विकास और आमजन की भलाई से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की डबल इंजन की सरकार बनने से दिल्ली के विकास की रफ्तार बढ़ेगी और आम आदमी को केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की नीतियों का भरपूर लाभ मिलेगा।

बॉक्स
ढोल-नगाड़ों के बीच बंटी जलेबियां
दिल्ली में भाजपा की बम्पर जीत पर गोहाना पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा का कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया व उन्हें जीत की बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जलेबियां बांटी व कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा का मुंह मीठा करवाया। इस दौरान डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि इस बार दिल्ली ने गोहाना की जलेबियों का स्वाद चखा, जो उनको भा गई और दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र मुदगिल, राजेश भावड, डॉ ओमप्रकाश शर्मा, कुलदीप शर्मा, सुमित कक्कड़, अरुण निनानिया, राजकुमार शर्मा, श्यामलाल आढ़ती, सत्यनारायण शर्मा, रमेश कश्यप आदि उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button