Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना के बिचपड़ी गांव में एक पति ने पारिवारिक झगडे के चलते अपनी पत्नी पर तेजधार हथियार से कर दिया हमला

गोहाना के बिचपड़ी गांव में एक पति ने पारिवारिक झगडे के चलते अपनी पत्नी पर तेजधार हथियार से  कर दिया हमला

गोहाना :-गोहाना में एक पति ने अपनी पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए रोहतक के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और मामले को लेकर छानबीन कर रही है।

गोहाना के गांव बिचपड़ी में पारिवारिक झगडे के चलते पति टिंकू ने अपनी पत्नी पूजा पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। वारदात के बाद मौके पर हडकंप मच गया। पत्नी को लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए रोहतक के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला का इलाज चल रहा है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

पीड़िता के तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पूजा एक महीने पहले कहीं चली गई थी, लेकिन बाद में वापस आ गई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी पति ने पत्नी पर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि बिचपड़ी गांव में मामले को लेकर सूचना मिली थी। महिला पूजा का उसके पति टिंकू से पारिवारिक विवाद चल रहा था। घटना के बाद आरोपी पति टिंकू फरार है। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश में जुट गई है। महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button