स्वामी जगतगुरु रामानंदाचार्य मध्यकालीन भक्ति आंदोलन के महान संत थे : डॉक्टर समुंदर दास महाराज

गोहाना : 21 जनवरी : महम रोड और बरोदा रोड के मध्य स्थित गांधीनगर की गुरु रविदास चौपाल में स्वामी जगतगुरु रामानंदाचार्य की जयंती मनाई गई | जिसमें मुख्य वक्ता आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के प्रदेश प्रचार मंत्री अध्यात्म में पी एच डी डॉक्टर सुरेंद्र दास महाराज ने कहा स्वामी रामानंदाचार्य मध्यकालीन भक्ति आंदोलन के महान संत थे | उन्होंने अल्पकाल में ही सभी शास्त्रों, वेदों, पुराणों का अध्ययन कर लिया था | उन्होंने भगवान राम की भक्ती की धारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया। उनका जन्म माघ कृष्ण सप्तमी संवत 1356 में हुआ था | जयंती समारोह की अध्यक्षता मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने की तथा उन्होंने कहा स्वामी रामानंद ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम को आदर्श मानकर सरल राम भक्ति मार्ग का निर्देशन किया संत कबीर दास, संत रविदास, अनंतानंद, भवानंद, धन्ना महाराज, नाभा, नरहरिआनंद, पीपा, सेन भगत, सुखानंद और तुलसीदास उनके प्रमुख शिष्यों में से हैं | जयंती समारोह में नगर पार्षद बबली देवी, विनोद रंगा, वेदपाल बीरवाल, सरोज देवी, श्यामू देवी, सुमित, आकाश, मीना, नेहा, राखी तथा सिमरन आदि मुख्य तौर से उपस्थित रहे |