भारत के महान समाज सुधारक, विद्वान और न्यायविद थे महादेव गोविंद रानाडे : डॉ सुरेश सेतिया

गोहाना :16 जनवरी : गोहाना के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र स्थित सत नगर में महादेव गोविंद रानाडे की 124 वीं पुंयतिथि मनाई गई | जिसमें मुख्य वक्ता आजाद हिंद देश भक्त मोर्चा के डायरेक्टर डॉक्टर सुरेश सेतिया ने कहा गोविंद रानाडे महान समाज सुधारक, विद्वान और न्यायविद थे | उन्हें महाराष्ट्र का सुकरात कहा जाता है | वह सामाजिक, आर्थिक ,धार्मिक और राजनीतिक सुधारों के लिए जाने जाते हैं | उन्होंने बाल विवाह, विधवा मुंडन और विवाह के आडंबरो पर खर्च करने के खिलाफ आवाज उठाई। आयोजन की अध्यक्षता मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने की तथा उन्होंने कहा महादेव गोविंद राणाडे मुंबई उच्चन्यायालय के न्यायाधीश थे | वे भारतीय अर्थशास्त्र के संस्थापको मे से एक थे उन्होंने भारतीय प्रगति के लिए लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और औद्योगिककरण पर जोर दिया इस अवसर पर उधम सिंह, उमेद पांचाल, मुकेश, नेहा, एकता नारंग, तन्नू, सपना तथा बलवान सिंह आदि मुख्य तौर से उपस्थित रहे |