युवाओं के लिए सच्चे आदर्श और मार्गदर्शक थे स्वामी विवेकानंद : आजाद डांगी

गोहाना :12 जनवरी : गोहाना के गांव गुढा में स्वामी विवेकानंद की जयंती और सूर्य सेन का बलिदान दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य वक्ता आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने कहा स्वामी विवेकानंद महान विचारक, ओजस्वी वक्ता, दूरदर्शी कवि और युवाओं के संरक्षक थे वे युवाओं के लिए सच्चे आदर्श और मार्गदर्शक थे | स्वामी विवेकानंद के दिखाएं रास्ते पर चलकर ही एक श्रेष्ठ भारत आत्मनिर्भर भारत स्वस्थ भारत और भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना पूरा कर सकते हैं | उनका जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था कार्यक्रम की अध्यक्षता गोहाना सेन यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पवार ने की तथा उन्होंने कहा ब्रिटिश सरकार क्रांतिकारी सूर्य सेन से थर-थर कांपती थी | उन्होंने 1930 से 1932 के बीच 22 अंग्रेज और 220 सहायकों की हत्या की | अंग्रेजों ने उनको फांसी पर लटकाने से पहले उनके नाखून उखाड़ दिए थे और उनके दांतों को तोड़ दिया गया था | जिससे वह वंदे मातरम का उद्घोष न कर सके अंग्रेजों ने उनको आज के दिन बेहोशी की हालत में फांसी पर लटका दिया था | इस मौके पर हरियाणा सेन सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिलबाग बाजवान के अलावा जोगेंद्र बाजवान, राजेश बाजवान,सचिन, शोकेंद्र, रवि, नरेंद्र, अश्वनी, कमलेश, अनीता, कांता, सरिता प्रीति, ज्योति और सुप्रीतआदि मुख्यतः मौजूद रहे |