Breaking NewsGohanaPatriotismSocial

किसानो और गरीबों के मसीहा थे दीनबंधु चौधरी छोटू राम : अक्षय दुआ

 

गोहाना : 9 जनवरी : गोहाना के पुराना बस स्टैंड स्थित चौधरी छोटू राम चौक पर चौधरी छोटू राम की 80 वी पुण्यतिथि और राजा नाहर सिंह का 167 वा बलिदान दिवस मनाया गया | इस समारोह के मुख्य अतिथि समाज सेवी अक्षय दुआ ने कहा चौधरी छोटू राम किसानो और गरीबों के मसीहा थे | जिन्होंने ब्रिटिश राज में देश व किसानों के लिए अंग्रेजों को भी झुकने के लिए मजबूर कर दिया था | उन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप के गरीबों के हित में काम किया वे नेशनल यूनियनिस्ट पार्टी के संस्थापक थे | जिसने स्वतंत्रता पूर्व भारत के संयुक्त पंजाब प्रांत पर शासन किया | श्रद्धांजलि समारोह के अध्यक्षता मोर्चे के निर्देशक डॉ सुरेश सेतिया ने की | डॉ सुरेश सेतिया ने कहा कि राजा नाहर सिंह हरियाणा के फरीदाबाद जिले में बल्लभगढ़ रियासत के राजा थे वह 1857 के भारतीय विद्रोह में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए जाने जाते हैं | राजा नाहर सिंह अपनी वीरता और बहादुरी के लिए प्रसिद्ध है | अंग्रेजों ने 9 जनवरी 1858 को दिल्ली के चांदनी चौक के लाल कुआं पर राजा नाहर सिंह को फांसी दे दी थी | इस समारोह का मार्गदर्शन मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने किया श्रद्धांजलि समारोह में जितेंद्र देशवाल, उधम सिंह, वीरेंद्र सांगवान, अनूप फौजी, बलवान सिंह, बहादुर सिंह, सचिन तथा विनय आदि मुख्य तौर से उपस्थित रहे |

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button