Breaking NewsGohanaHealthReligionSocialरक्तदान

चिमटा धारी संत बाबा लक्ष्मण पुरी की 30 वीं पुण्यतिथि पर गोहाना में उमड़ा संत समाज

गोहाना :-9 जनवरी : गोहाना के डेरा बाबा लक्ष्मण पुरी पर चिमटा धारी बाबा लक्ष्मण पुरी की 30वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धालुओं के साथ दिग्गज संतों ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

आयोजन की अध्यक्षता जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय सचिव और डेरा बाबा लक्ष्मण पुरी के मुख्य संचालक बाबा कमल पुरी ने की। संयोजन बाबा दिव्यानंद पुरी, बाबा गोविंद पुरी और बाबा दयानंद पुरी ने किया। महामंडलेश्वर कर्ण पुरी के साथ फतेहाबाद से सत्यम देवा माता, यमुना नगर से ज्वाला माता, रोहतक से सुखा शाह शंकरानंद आदि भी बाबा लक्ष्मणपुरी को नमन करने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम में ब्रह्मलीन बाबा मछंदर पुरी के संतों का भी आगमन हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंद परिषद के प्रमुख पदाधिकारी दिल्ली, रोहतक, चंडीगढ़ समेत अनेक शहरों से पहुंचे। कार्यक्रम में गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी, गीता विद्या मंदिर के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार मित्तल, सोनीपत भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष बलराम कौशिक, रोहतक नगर निगम के पूर्व मेयर राजू सहगल, गोहाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य, गोहाना पेट्रोलपंप एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कपूर सिंह नरवाल, नगर पार्षद जतीश कपूर, शिक्षाविद सविता मदान आदि ने भी श्रद्धांजलि दी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूरे विधि-विधान से हवन हुआ। बरसाने से आई पूनम दीदी के साथ साहिब, नितिन और वरुण ने भजनों से बाबा लक्ष्मण पुरी का विनम्र स्मरण किया। भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button