2024 में गोहाना विधानसभा का निर्दलीय चुनाव लड़ चूके जाट नेता राजबीर दहिया के बेटे पर हमले का प्रयास
स्विफ्ट कार से फॉर्च्यूनर का किया पीछा, रास्ता रोकने की कोशिश

सोनीपत : गोहाना सीट से 2024 मे निर्दलीय विधानसभा का चुनाव लड़ चुके जाट नेता राजवीर दहिया के एडवोकेट बेटे पर हमले की कोशिश हुई है। एक लाल रंग की स्विफ्ट कार से उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी का पीछा किया गया। कार अड़ाकर उनकी गाड़ी रोकने की भी कोशिश की। इस कार पर दिल्ली का नंबर लगा था और नंबर प्लेट भी आधी मुड़ी हुई थी।
हालांकि वह कार सवारों का इरादा भांप गए। जिसके बाद वह गाड़ी लेकर घर लौट आए। इसके बाद वह पिता को लेकर दोबारा वहां पहुंचे तो कार वाले फरार हो चुके थे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर सी सी टी वी खंगालकर कार का पता लगाना शुरू कर दिया है।
बता दें कि राजवीर दहिया पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के करीबी रहे हैं। हालांकि वे पिछले दिनों कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में चले गए थे। राजवीर ने फिर भाजपा भी छोड़ दी और गोहाना सीट से आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुना लड़ा था। उनको 8,824 वोट मिले थे। जाट वोट कटने की वजह से ही गोहाना से कांग्रेस के जगबीर मलिक हारे और भाजपा के डॉ. अरविंद शर्मा चुनाव जीते गए, जो अब प्रदेश सरकार में मंत्री हैं
1. सुबह दूध लेने निकले, कार घर के साइड में खड़ी थी
सोनीपत के थाना सिविल लाइन में दी शिकायत में एडवोकेट आशीष दहिया ने बताया कि वे हरियाणा स्कूल सर्कल के पास मॉडल टाउन में रहता है। शुक्रवार सुबह लगभग 6.45 बजे वह घर से अपने फार्म पर दूध लाने के लिए निकला था। एक लाल रंग की स्विफ्ट कार उसके घर के साइड में खड़ी थी। उसकी आधी नंबर पलेट भी मुड़ी हुई थी। वह उस कार को नजरअंदाज करके अपनी फॉर्च्यूनर से दिल्ली रोड स्थित फार्म के लिए निकल गया।
2. दो बार साइड मारने की कोशिश की
उसने बताया कि जैसे ही वह ट्रक मार्केट के मोड़ पर पहुंचा तो गाड़ी के बैक मिरर में वही लाल कार नजर आई, जो उसके घर के पास खड़ी थी। उस कार ने उसकी गाड़ी को साइड मारने की कोशिश की। उसने साइड करके अपनी गाड़ी को बचा लिया। फिर उस कार ड्राइवर ने ट्रक यूनियन के गेट के सामने रोड पर बीच में लाकर उसकी गाड़ी के आगे अड़ा दी। वहां से भी वह साइड से अपनी गाड़ी को निकाल ले गया।
3. विधायक आवास तक भी पीछा किया, इरादा भांप वापस लौटा
आशीष ने बताया कि वहां उसने देखा कि स्विफ्ट कार में दो लोग सवार थे। फिर उसने अपने फार्म पर जाने के लिए बहालगढ़ रोड से सोनीपत विधायक निखिल मदान के घर के सामने से यू-टर्न लिया। इसके बाद लाल कार भी उसके पीछे मुड़ गई। तब उसे अपने साथ अनहोनी का अंदेशा हुआ और वह फार्म पर न जाकर सीधा घर आ गया। फिर वह अपने पिता राजवीर सिंह दहिया व भाई के साथ बहालगढ़ रोड पर गया तो वह लाल रंग की कार कहीं नहीं मिली।
4. आरोपी 15 मिनट से कर रहे थे इंतजार
पुलिस को दी शिकायत में आशीष ने बताया कि घर आकर उसने अपने घर पर लगे सी. सी. टी. वी. कैमरे की फुटेज देखी तो सामने आया कि वह कार उसके फार्म के लिए निकलने से 15 मिनट पहले ही उसके घर के पास आकर खड़ी हुई थी। जैसे ही वह घर से निकला तो कार सवारों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। रास्ते में उन्होंने 2 बार उसकी गाड़ी रोकने की कोशिश की।
राजवीर दहिया थे निशाना
परिवार से जुड़े लोग कयास लगा रहे हैं कि कार सवारों के निशाने पर आशीष के पिता राजवीर दहिया थे। आम तौर पर सुबह दूध लेने के लिए वे ही गाड़ी से फार्म पर जाते थे। कई दिनों से अब उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उनका बेटा दूध लेने के लिए जा रहे थे।
ऐ.एस.आईं. बोले- कार की छत काले रंग की थी, सीसीटीवी चेक कर रहे सिविल लाइन थाना के ए. एस. आईं. प्रवीण के अनुसार आशीष ने थाने में आकर शिकायत दी है कि कार सवार लोगों ने उसके साथ वारदात करने का प्रयास किया है। पुलिस ने मौके पर जाकर तसदीक की। रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। धारा 126(2) बी एन एस में केस दर्ज कर लिया है। छानबीन जारी है।


