AdministrationBreaking NewsSocialSonipat

सहायक पुलिस आयुक्त शहर श्री राहुल देव ने सोनीपत पुलिस के 4 निरीक्षक व 1 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को उनके सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई

 सोनीपत :-31 दिसंबर : आज एक विदाई समारोह में सहायक पुलिस आयुक्त शहर श्री राहुल देव व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने सेवानिवृत होने वाले ( 4 निरीक्षक व 1 चतुर्थ श्रेणी ) कर्मचारियों को उनकी लम्बी सेवाओं के उपरांत भावभीनी विदाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुये उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। इस समारोह में कल्याण निरीक्षक, लाइन अफसर, पुलिस प्रवक्ता, प्रवाचक, पुलिस लाईन मोहर्र भी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

                     इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुये कल्याण शाखा में तैनात निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बतलाया कि पुलिस विभाग के 5 अधिकारी/कर्मचारी निरीक्षक अजमेर सिहं, निरीक्षक तेजपाल सिंह, निरीक्षक रमेश कुमार, निरीक्षक नरेन्द्र सिहं व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ईश्वर सिहं पुलिस विभाग को अपनी लम्बी सेवाएं देकर आज सेवानिवृत हुये हैं। इनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं का उल्लेख करते हुये उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा की वे जिस तरह अभी तक अपने आपको पुलिस विभाग के लिए आपने अपने आपको समर्पित किया है आगे भी समाज के लिए व अपने परिवार के लिए समर्पित रहे व उनके उत्तम स्वस्थ जीवन की कामना भी की। इस अवसर पर सेवानिवृत होने वाले पुलिस कर्मचारियों को सहायक पुलिस आयुक्त शहर श्री राहुल देव जी द्वारा सम्मान चिन्ह व उपहार देकर भी सम्मानित किया।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button