Breaking NewsGohanaPatriotismSocial

जातिवाद के कट्टर विरोधी थे चौधरी चरण सिंह ; आजाद डांगी

स्वामी श्रद्धानंद भारत के शिक्षाविद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा आर्य समाज के महान सन्यासी थे : डॉ सुरेश सेतिया

गोहाना : 23 दिसंबर : गोहाना के पुराना बस स्टैंड स्थित आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के डायरेक्टर डॉक्टर सुरेश सेतिया के निवास पर भारत की दो महान शख्सियतो की याद में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया | जिसमें मुख्य वक्ता मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने कहा भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जातिवाद के कट्टर विरोधी थे | इसे खत्म करने के लिए उन्होंने अंतर्जातीय विवाह को बढ़ावा दिया | वे स्वतंत्र भारत के एकमात्र प्रमुख किसान नेता थे | उन्होंने अपना पूरा जीवन ग्रामीण भारत के एक नीडर, मुखर, समर्पित और मजबूत पैरोंकार के रूप में बिताया | श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता मोर्चे के डायरेक्टर डॉक्टर सुरेश सेतिया ने की उन्होंने कहा स्वामी श्रद्धानंद भारत के शिक्षाविद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा आर्य समाज के सन्यासी थे | वह भारत के उन महान राष्ट्र भक्त सन्यासियों में अग्रणी थे | जिन्होंने अपना पूरा जीवन स्वाधीनता, स्वराज, शिक्षा तथा वैदिक धर्म की प्रचार प्रसार के लिए समर्पित कर दिया 23 दिसंबर 1926 को वे देश के लिए शहीद हो गए श्रद्धांजलि समारोह में मदनलाल अत्री, धर्मपाल लाठर, उधम सिंह, शकुंतला दुरेजा, सुषमा सेतिया, जानकी, रामरति, सतपाल शर्मा, सचिन तथा धर्मवीर पांचाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे |

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button