Breaking NewsGohanaPatriotismSocial

1857 की क्रांति के महान नायक थे राव तुलाराम : डॉक्टर सुरेश सेतिया

गोहाना : 9 दिसंबर : गोहाना के गांव वजीरपुर स्थित बैरागियों वाली चौपाल में राव तुलाराम की 199 वी जयंती मनाई गई | जिसमें मुख्य अतिथि आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के डायरेक्टर डॉक्टर सुरेश सेतिया रहे | डॉ सेतिया ने कहा 1857 की क्रांति के महानायक राव तुलाराम ने अहम भूमिका निभाई थी | हरियाणा राज्य में उन्हें राज नायक माना जाता था | विद्रोह काल में हरियाणा के दक्षिणी पश्चिमी इलाके से संपूर्ण ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ फेंकने तथा दिल्ली के ऐतिहासिक शहर में विद्रोही सैनिकों की सैन्य बल, धन व युद्ध सामग्री से सहायता प्रदान करने का श्रेय भी राव तुलाराम को जाता था | उनका जन्म 9 दिसंबर 1825 को रामपुर रेवाड़ी में हुआ था | जयंती समारोह की अध्यक्षता गांव के पंचायत मेंबर राव सतीश ने की | सतीश ने कहा कि रेवाड़ी के राजा राव तुलाराम वह शक्शीयत थे जिन्होंने अंग्रेजी सेना के साथ एक महीने तक युद्ध लड़ा परन्तु वह उनके सामने झुके नहीं | उनकी सेना के लगभग 5000 सैनिक शहीद हो गए थे | देश को आजाद कराने की तड़फ के साथ 23 सितंबर 1863 को काबुल में वह देश पर शहीद हो गए | इस समारोह में  मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी, प्रदेश प्रचार मंत्री डॉक्टर समुद्र दास महाराज के अलावा राव जगदीश, राव रामकुमार, सत्यनारायण, रामधारी, सुरेश, रोहतास, कप्तान, राजेंद्र, रामेहर तथा सतपाल शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे |

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button