AgricultureBreaking NewsGohana

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों ने खेतों में ही पराली से चारा बनाने का दिया प्रशिक्षण

गोहाना :- 22 नवम्बर : कृषि एवं किसान कल्याण विभाग गोहाना की टीम ने शुक्रवार को एक नया अभियान शुरू करते हुए किसानों को खेतों में ही पराली का चारा बनाने का प्रशिक्षण देने का कार्य शुरु किया है। इस प्रशिक्षण के लिए सहायक तकनीकी प्रबंधक (ए.टी.एम.) कृष्ण खासा और मुकेश कुमार बरोदा और भंडेरी गांवों में पहुंचे। कृष्ण खासा ने कहा कि खेतों में ही पराली का चारा बना देना उनका सबसे बढ़िया प्रयोग है। पराली को घरों में ले जाने पर उसे उठवाने और फिर घर पहुंचने पर उतरवाना बहुत महंगा पड़ता है। किसान अपने खेत में कटी पराली से मौके पर ही उसका सूखा चारा पशुओं के लिए तैयार कर सकते हैं। मुकेश कुमार ने कहा कि पराली जलाने पर न केवल प्रदूषण बढ़ता है अपितु पराली के साथ मित्र कीट जल जाने से भूमि की उर्वरा शक्ति पर भी उलटा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने वाले किसानों पर एक साथ प्रति एकड़ 4 हजार रुपए के जुर्माने के साथ थाने में केस और दो सीजन के लिए फसल न बेच पाने की सजा है। किसान पराली से खेतों में चारा बनाने को लेकर बहुत उत्साहित नजर आए। आने वाले दिनों में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारी अन्य गांवों में भी खेतों में पहुंच कर किसानों को पराली का चारा बनाना सिखाएंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button