कैथल में होगा महाराजा शूर सैनी की जयंती पर राज्यस्तरीय समारोह

गोहाना :-22 नवम्बर : इस बार महाराजा शूर सैनी की जयंती पर प्रदेश स्तर का सम्मेलन एक दिसंबर को कैथल में आयोजित होगा। इस सम्मेलन का निमंत्रण देने के लिए सैनी महापंचायत की टीम शुक्रवार को गोहाना पहुंची तथा गोहाना सैनी सभा के अध्यक्ष ट्रांसपोर्टर कृष्ण सैनी को निमंत्रण पत्र दिया।
सैनी महापंचायत की टीम का स्वागत गढ़ी सराय नामदार खां गांव के सरपंच सुंदर सैनी के मार्गदर्शन में किया गया। गोहाना नगर परिषद के नगर पार्षद राम सिंह सैनी, गढ़ी उजाले खां गांव के पूर्व सरपंच राकेश सैनी और काठमंडी एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सत्य नारायण सैनी ने कहा कि कैथल के राज्य स्तरीय सम्मेलन के मुख्यातिथि प्रदेश के सी.एम. नायब सिंह सैनी होंगे।
गोहाना सैनी सभा के अध्यक्ष ट्रांसपोर्टर कृष्ण सैनी ने कहा कि कैथल में ले जाने के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने दावा किया कि महाराजा शूर सैनी जयंती समारोह में गोहाना से बड़ी संख्या में सैनी समाज के लोग कैथल पहुंचेंगे।
इस अवसर पर सुभाष सैनी, जय प्रकाश सैनी, सोमी दहिया आदि भी उपस्थित रहे।



