हरियाणा की बीजेपी सरकार अगले पांच साल में दो लाख गरीब परिवारों को देगी प्लॉट : कृष्ण लाल पंवार
शामलात भूमि पर बने मकानों में रहने वालों को मिलेगा मालिकाना हक, पंचायत और विकास मंत्री ने किया साफ : 100 से 500 गज तक के मकान ही माने जायेंगे वेध

गोहाना :-22 नवम्बर : गोहाना के लक्ष्मी नगर में स्थित सी.एल.जी. कमेटी के अध्यक्ष विकास जैन के आवास पर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार पहुँचे |विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार विकास जैन के साथ पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि गांवों में तालाब और फिरनी की जगह को छोड़ कर 20 साल से शामलात भूमि पर मकान बनाकर रहने वाले ग्रामीणों को मालिकाना हक दिया जाएगा। 100 से 500 वर्ग गज तक के मकानों को ही वैध माना जाएगा। यह जानकारी प्रदेश के पंचायत और विकास मंत्री कृष्ण पंवार ने दी।
मंत्री कृष्ण पंवार ने स्पष्ट किया कि मालिकाना हक लेने के लिए ग्रामीणों को मार्केट रेट के हिसाब से राशि का भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में दो लाख गरीब लोगों को प्लॉट दिए जाएंगे। महाग्राम में 50 गज और छोटे गांवों में सौ गज के प्लाट दिए जाएंगे।
मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि जल संचय और भूजल स्तर में सुधार लाने को ध्यान में रखकर तालाबों का सुधारीकरण करवाया जाएगा। तालाबों के पास पार्क भी तैयार होंगे। इसके अलावा 1000 गांवों में ई-लाइब्रेरी तैयार करवाई जाएंगी। 1000 गांवों में महिला संस्कृति केंद्र भी खोले जाएंगे।
पंचायत एवं विकास मंत्री ने आगे बताया कि प्रदेश में पहले चरण में 6000 तालाबों का सुधारीकरण होगा और तालाबों की रिटेनिंग वाल बनाकर उनके साथ पगडंडी बनाई जाएगी। साथ ही फूलों के पौधे भी लगाए जाएंगे। इसके बाद प्रदेश के बाकी 13000 तालाबों का भी जल्द ही सुधारीकरण किया जाएगा। प्रदेश के गांवों की 1000 फिरनियों को पक्का करवाकर लाइट भी लगाई जाएंगी।



