बरोदा के विधायक इन्दुराज नरवाल ने गोहाना के 11 साल से लंबित सेक्टरों का विधान सभा में उठाया मुद्दा

गोहाना :-20 नवम्बर : बरोदा हलके के दूसरी बार निर्वाचित हुए कांग्रेस विधायक इन्दु राज नरवाल ने हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में गोहाना शहर के तीन लंबित सेक्टरों का मुद्दा भी उठाया तथा भाजपा की नायब सरकार से तीनों सेक्टरों को अविलंब विकसित करने की जोरदार मांग की।
2014 में जब पहली बार भाजपा प्रदेश में सत्ता में आई, उससे एक साल पहले तत्कालीन हुड्डा सरकार ने गोहाना शहर में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के दो आवासीय सेक्टर नंबर 13 और 16, एक ट्रांसपोर्ट सेक्टर नंबर 17 के लिए जमीन का अधिग्रहण पूर्ण कर लिया था । जमीन के मालिक किसानों को उसी समय मुआवजे का भुगतान भी कर दिया गया। उस जमीन का कब्जा लेने के बाद 10 नवंबर 2013 को भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सी. एम. के रूप में वहां राज्य स्तर की हरियाणा गौरव रैली को संबोधित भी किया था। भाजपा का राज आने पर इसी भूमि पर पी.एम. नरेंद्र मोदी भी इसी साल दो रैलियों को संबोधित कर चुके हैं।
विधायक इंदुराज नरवाल ने विधानसभा में कहा कि गोहाना के सेक्टरों को विकसित करने में देरी दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा को तुरंत ध्यान देना चाहिए तथा सेक्टरों की जमीनों पर प्लाट काटने और आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।



