बटुकेश्वर दत्त भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे

गोहाना :18 नवंबर : गोहाना के गांव रूखी में श्री विश्वकर्मा पांचाल महासभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन गंगाराम की अध्यक्षता में बटुकेश्वर दत्त की जयंती मनाई गई | इस जयंती समारोह के मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र से विश्वकर्मा पांचाल सुधार सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह खंरिडवा थे | मुख्य अतिथि खंरिडवा ने कहा बटुकेश्वर दत्त भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध क्रांतिकारीयो में से एक थे देश के सबसे पहले 8 अप्रैल 1929 को उन्हें उस समय जाना जब वह भगत सिंह के साथ केंद्रीय विधानसभा में बम विस्फोट के बाद गिरफ्तार किए गए | उन्होंने आगरा में स्वतंत्रता आंदोलन को संगठित करने में उल्लेखनीय कार्य किया था | बटुकेश्वर दत्त का जन्म 18 नवंबर 1910 को बंगाल में हुआ था | जयंती समारोह के अध्यक्ष ने कहा सन 1924 में कानपुर में बटुकेश्वर दत्त की भगत सिंह से भेंट हुई, इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के लिए कानपुर में कार्य करना प्रारंभ किया | इसी क्रम में उन्होंने बम बनाना भी सीखा उन्होंने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया था | मंच का संचालन आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने किया तथा जयंती समारोह में सूबेदार कर्मवीर पांचाल, ताराचंद, दिलबाग सिंह, करतार सिंह, सूबेदार आजाद सिंह, राजेश पांचाल, राकेश, अजमेर, रामदिया पटवा मुख्तार सिंह दांगी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे |



