अंग्रेजी साम्राज्य की नींव 24 वर्ष की आयु में हिला दी थी राम सिंह पठानिया ने : डॉ. सुरेश सेतिया

गोहाना : 11 नवंबर : गोहाना के पुराना बस स्टैंड स्थित आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के निर्देशक डॉक्टर सुरेश सेतिया के निवास पर राम सिंह पठानिया का 175 वॉ शहीदी दिवस व मौलाना अबुल कलाम आजाद की 136 वी जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया | इस समारोह के मुख्य वक्ता डॉक्टर सुरेश सेतिया ने कहा कि ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ क्रांति का ध्वजारोहण करने वाले त्याग, तपस्या व साहस के प्रतीक इस 24 वर्षीय नवयुवक ने अपने मुट्ठी भर साथियों के बल पर अंग्रेजी साम्राज्य की नीव दिला दी थी| उनका जन्म हिमाचल नूरपुर रियासत के मंत्री श्याम सिंह के घर हुआ था | अंग्रेजों ने उनको पूजा करते समय गिरफ्तार कर काला पानी जेल में भेज कर उनको इतनी यातनाएं दी की 11 नवंबर 1849 को वे वीरगति को प्राप्त हो गए | श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता हरियाणा मुस्लिम समाज सभा के प्रवक्ता गुलाब खान ने की तथा उन्होंने कहा मौलाना अबुल कलाम आजाद एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान, कवि, लेखक, पत्रकार और महान स्वतंत्रता सेनानी थे उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के स्वतंत्र भारत और पाकिस्तान में विभाजन का कड़ा विरोध किया था |उनका जन्म 11 नवंबर 1888 मक्का सऊदी अरब में हुआ था | राष्ट्रीय शिक्षा दिवस भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के सम्मान में उनकी जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है| श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने किया श्रद्धांजलि समारोह में सतवीर पौडिया, रईसुद्दीन खान, हर भगवान चोपड़ा, मदनलाल अत्री, फूल नूरनखेड़ा, उधम सिंह, अनूप फौजी, मनोज सैनी व सचिन आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे |



