AdministrationBreaking NewsChandigarhPolitics

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पदभार संभाला: थोड़ी देर में होगी कैबिनेट मीटिंग, विधानसभा सत्र की होगी तारीख तय, मंत्रियों को ऑफिस हुए अलाट

चंडीगढ़ : 18 अक्टूबर : हरियाणा में मुख्यमंत्री और मंत्रियों द्वारा मंत्रिमंडल की शपथ लेने के बाद आज पहली कैबिनेट बैठक होगी। यह बैठक चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में थोड़ी देर में शुरू होगी। CM नायब सैनी मीटिंग के लिए पहुंच गए हैं। उन्होंने सबसे पहले मुख्यमंत्री आफिस जाकर मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला।

कार्यभार संभालने के बाद CM नायब सैनी ने कहा- हरियाणा प्रदेश के अपने 2.80 करोड़ परिवारजनों की अनथक सेवा का व्रत लेकर प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। मैं भावुक और नतमस्तक हूं।सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास का संकल्प सर्वोपरि है। हरियाणा प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ,समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी पूर्ण बहुमत की ये सरकार सेवा, सुशासन, समानता,समृद्धि और गरीब कल्याण के लिए समर्पित होगी।

वहीं सीएम की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी 13 मंत्री शामिल हो रहे हैं। इन सभी मंत्रियों को ऑफिस की अलॉटमेंट कर दी गई है।

मंत्रियों को ऑफिस अलॉटमेंट हुए
हरियाणा में नए मंत्रियों को सिविल सचिवालय में ऑफिस अलॉट कर दिए गए हैं। सचिवालय के आठवें फ़्लोर पर जिन मंत्रियों को कमरे मिले हैं। उनमें अनिल विज का नाम शामिल है। विज को 32 नंबर कमरा अलॉट हुआ है। मंत्री कृष्ण लाल पंवार को 34 नंबर, मंत्री राव नरबीर सिंह को 39 नंबर, विपुल गोयल को 49 नंबर कमरे का अलॉटमेंट हुआ है।

वहीं मंत्री श्याम सिंह राणा को 47 नंबर, रणबीर गंगवा को 43-ए, कृष्ण कुमार बेदी को 24 नंबर, श्रुति चौधरी को 31 नंबर, आरती राव को 43-सी कमरा हुआ अलॉट हुआ है। राजेश नागर को 9वें फ्लोर पर 30 नंबर कमरा हुआ अलॉट हुआ है। वहीं डॉ अरविंद कुमार शर्मा को 5वीं मंजिल पर 40 नंबर कमरा अलाट किया गया है। मंत्री गौरव गौतम को 9 फ्लोर पर 47 नंबर कमरा अलॉट हुआ है।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

परोटेम स्पीकर चुना जाएगा,

कैबिनेट मीटिंग में प्रोटेम स्पीकर भी चुना जाएगा। इसके साथ विधानसभा के सत्र की तारीख तय हो सकती है। इस सत्र में विधानसभा के सभी नए सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इससे पहले प्रोटेम स्पीकर का चयन होगा। जो सभी विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

बता दें कि सबसे सीनियर और एक्सपीरिएंस वाले नेता को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है। 90 विधायकों में बेरी से कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान सबसे उम्रदराज हैं। उनकी उम्र 80 साल है। वह 7वीं बार विधायक बने हैं।

विधायकों को शपथ दिलाते हैं प्रोटेम स्पीकर
विधानसभा चुनाव के बाद जब पहला सत्र होता है, तो उस वक्त सदन चलाने के लिए स्पीकर नहीं होता। इसके लिए एक प्रोटेम स्पीकर का अस्थाई ओहदा बनाया गया है। प्रोटेम स्पीकर नए विधायकों को शपथ दिलाता है, विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव करवाता है और नए अध्यक्ष के चुनाव तक सारी जिम्मेदारियां निभाता है। आमतौर पर सदन के सबसे सीनियर और एक्पीरियंस वाले नेता को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है। भले ही वो विपक्ष का ही विधायक क्यों न हो।

पिछली कैबिनेट मीटिंग 11 को सितंबर को हुई थी
हरियाणा विधानसभा भंग करने के लिए आखरी कैबिनेट मीटिंग 11 सितंबर को बुलाई गई थी। विधानसभा का मानसून सत्र नहीं बुलाए जाने के कारण विधानसभा भंग करनी पड़ी थी। इससे पहले हरियाणा विधानसभा का अंतिम सत्र 13 मार्च को बुलाया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री सैनी ने विश्वास मत हासिल किया था। नियमों के तहत 6 माह के भीतर सत्र बुलाना जरूरी है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button