Breaking NewsGohanaPoliticsविधानसभा चुनाव

भाजपा टिकट देगी, तभी लडूंगा चुनाव, हड्डा पिता-पुत्त्र पर वार : पूरे हरियाणा में हिसाब मांगते फिरते हो, पहले बरोदा हलके को हिसाब दो

कैंसर पेशेंट हूं, जाने कब जिंदगी खत्म हो जाए, एक बार एम.एल.ए. बना दो, आत्मा शांत हो जाएगी : डॉ. नरवाल

गोहाना :- 8 सितंबर : मैंने आज तक किसी को नहीं बताया। तीन साल से कैंसर पेशेंट हूं। हर महीने दवाई लेने जाता हूं। जाने कब जिंदगी खत्म हो जाए। एक बार एम.एल. ए. बना दो, आत्मा शांत हो जाएगी। भरे गले और आंसुओं से डबडबाई आंखों से रविवार को यह अपील डॉ. कपूर नरवाल ने की। वह आठ दिन में दूसरी बार अपने निवास पर बरोदा हलके के 55 गांवों की पंचायत को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. कपूर नरवाल ने दावा किया कि उन्हें भाजपा समेत गैर-कांग्रेसी सब दलों ने टिकट की पेशकश की है। भाजपा ने टिकट का आश्वासन दिया है, गारंटी नहीं। आप कहोगे, तभी भाजपा की टिकट पर लडूंगा। मैं निर्दलीय नहीं लडूंगा। उन्होंन हुड्डा पिता-पुत्र पर वार किया कि पूरे हरियाणा में हिसाब मांगते फिरते हो, पहले बरोदा हलके को हिसाब दो। डॉ. कपूर नरवाल ने पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर शनिवार को उनकी राजनीतिक हत्या करने का आरोप लगाया था तथा सब पदों से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस को छोड़ने की घोषणा कर दी थी। उसी कड़ी में अगली रणनीति तैयार करने के लिए रविवार को गोहाना स्थित अपने निवास पर उन्होंने बरोदा हलके की पंचायत की । समान पंचायत उन्होंने पिछले रविवार को इसी जगह की थी। तब उनका मकसद पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा को उनका वादा याद दिलाना था ।

3 नवंबर 2020 को जब बरोदा हलके का उपचुनाव हुआ था, तब स्वयं भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा डॉ. कपूर नरवाल के घर आए थे। उस समय डॉ. नरवाल ने कांग्रेस की टिकट के आश्वासन पर नामांकन दाखिल कर दिया था। पर पार्टी ने इंदुराज नरवाल को उम्मीदवार घोषित कर दिया। इस पर हुड्डा पिता-पुत्र ने इस वादे से डॉ. कपूर नरवाल से उनका नामांकन वापस उठवाया था कि 2024 का चुनाव आप का होगा, कांग्रेस आप को ही प्रत्याशी बनाएगी ।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

लेकिन कांग्रेस ने डॉ. कपूर नरवाल के स्थान पर वर्तमान विधायक इंदुराज नरवाल पर ही दोबारा दांव लगा दिया। शनिवार को जब डॉ. कपूर नरवाल ने कांग्रेस को अलविदा कहा था, उसी के साथ दूसरे दलों ने उनसे संपर्क साधना शुरू कर दिया। रात तक उनके फोन बजते रहे। डॉ. नरवाल ने दावा किया कि न केवल भाजपा अपितु आम आदमी पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल, बहुजन समाज पार्टी, आजाद समाज पार्टी सहित विभिन्न दलों ने शामिल होने का न्योता दिया ।

डॉ. कपूर नरवाल रोहतक गए। वहां उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओं से भेंट की । उस भेंट में उन्हें कहा गया कि भाजपा उन्हें टिकट की गारंटी नहीं देगी, आश्वासन देगी क्योंकि पार्टी का एक प्रॉपर प्रोसेस है। रविवार की पंचायत में इस का जिक्र करते हुए डॉ. नरवाल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दो बड़े दल है। यदि चुनाव लड़ेंगे तो भाजपा की टिकट मिलने पर ही लड़ेंगे। उन्होंने पंचायत में सवाल किया : भाजपा की ओर से चुनाव लड़ लूं न ? उन्होंने साफ कहा कि वह निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ेंगे।

डॉ. कपूर नरवाल ने कहा कि उन्होंने हमेशा साफ-सुथरी
राजनीति की है, कभी भी किसी पर पर्सनल अटैक नहीं किया। उनके पिता स्व. धर्म चंद नरवाल ने 67 साल डॉक्टर के रूप में इलाके की सेवा की और 27 साल कांग्रेस के हलका अध्यक्ष रहे। डॉ. कपूर ने कहा कि जब वह जी.ए.एम.एस. कर के आए, उन्होंने प्रैक्टिस करने की बजाय राजनीति की राह चुनी। सप्ताह के सातों दिन जनता के बीच बने रहे और सब के सुख-दुख में शरीक होते रहे। उन्होंने कहा : मुझे छोटे-मोटे धोखे अनेक बार मिले। डॉ. कपूर नरवाल पहले 2009 और उसके बाद 2014 में इनेलो प्रत्याशी के तौर पर बरोदा हलके से चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों बार वह दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने पंचायत में कहा : इस बार नंबर वन पर लाना और मुझे एम.एल.ए. बनाना। उन्होंने कहा कि लंगड़ा – लूला हो जाऊंगा, तब भी आखिरी सांस तक आप की सेवा करूंगा।

 

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button