Breaking News
बुटाना गांव में जमीन की पैमाइश को ले कर हुई कहासुनी में दो चचेरे भाई पीटे
गोहाना :-21 जुलाई : बुटाना गांव में खेत की जमीन की पैमाइश को लेकर हुई कहासुनी में दो चचेरे भाइयों की कस्सी व रॉड से पिटाई की। युवक ने बाइक सवार पांच नामजद व तीन अन्य पर आरोप लगाया । बुटाना गांव निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। 18 जुलाई को जमीन की पैमाइश को लेकर उनकी मोनू व उसके परिवार के साथ कहासुनी हो गई थी ।
इसके बाद वह 19 जुलाई को अपने चाचा के लड़के नरेंद्र के साथ अपने खेत में गया था। जब वह खेत में पानी का बांध लगाकर नरेंद्र की बाइक पर बैठकर चलने लगा तो उसी समय तीन बाइकों पर मोनू, विक्की, सोनू, मोनू सागड़, दीपक व 2-3 अन्य युवक वहां आए।



