Breaking NewsGohanaPolitics

आनंद हुड्डा बीजेपी के सुशासन विभाग के सोनीपत जिले के संयोजक नियुक्त

गोहाना :-30 जून : बरोदा हलके के मोई हुड्डा गांव के भाजपा दिग्गज आनंद सिंह हुड्डा सुशासन विभाग के सोनीपत जिले के जिला संयोजक नियुक्त किए गए हैं। वह वर्तमान में बरोदा हलके के प्रभारी के साथ भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं।

आनंद सिंह हुड्डा गोहाना क्षेत्र की भाजपा राजनीति के प्रमुख चेहरों में से एक हैं। वह लंबे समय तक गोहाना भाजपा मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह किसान मोर्चे के जिला संयोजक के साथ राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। वह लघु उद्योग प्रकोष्ठ के भी पूर्व प्रदेश सह संयोजक हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

आनंद सिंह हुड्डा को अब सुशासन विभाग का सोनीपत जिले का संयोजक बनाया गया है। उनके दो सहसंयोजक मुकेश सैनी और अभिजीत राठौड़ नियुक्त किए गए हैं। हुड्डा ने नए दायित्व के लिए प्रदेश के सी.एम. नायब सिंह सैनी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली और जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा का आभार व्यक्त किया |

सुशासन विभाग के नए जिला संयोजक ने कहा कि वह उन्हें दी गई नई जिम्मेदारी को पूरी शिद्दत और समर्पण से निभाएंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button