Breaking NewsGohana

खानपुर कलां गांव के तहसील कार्यालय में बिजली संकट गहराया हुआ है, बिजली न होने से सुबह से शाम हो जाती है, पर काम नहीं होता

 

गोहाना :-29 जून : गांव खानपुर कलां को उप तहसील का दर्जा प्राप्त है जिससे आस पास के 12 गांव जुड़े हुए है। पिछले कुछ दिनों से तहसील कार्यालय में बिजली संकट गहराया हुआ है। कई बार बिजली न होने से सुबह से शाम हो जाती है लेकिन काम नहीं होता। कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक के अनुसार इनवर्टर का बैकअप ज्यादा न होने की वजह से कंप्यूटर बिना बिजली के चल नहीं पाते जिससे तहसील का काम प्रभावित होता है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बुसाना निवासी राजबीर और महेंद्र ने बताया कि सुबह नौ बजे से दोपहर का एक बज गया है लेकिन बिजली न होने की वजह से जमीन की नकल नहीं निकल पाई। वही चिड़ाना निवासी विवेक और कपिल ने भी काम न होने की वजह बिजली ही बताई। तहसील कार्यालय की जर्जर हालत भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। स्वयं बिना पंखे बैठे नायब तहसीलदार अशोक खुराना ने बताया कि बिजली विभाग को सम्बंधित समस्या के बारे में अवगत कराया जा चुका है, जल्दी ही बिजली समस्या का समाधान हो जाएगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button