सोनीपत के नवनिर्वाचित सांसद सतपाल ब्रह्मचारी आएंगे गोहाना, चार कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
गोहाना:-18 जून : सोनीपत संसदीय क्षेत्र के नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी गुरुवार की शाम को गोहाना पहुंचेंगे।
वह शहर में चार विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
चारों कार्यक्रमों में गोहाना हलके के विधायक जगबीर सिंह मलिक और बरोदा हलके के विधायक इंदुराज नरवाल साथ रहेंगे।
सतपाल ब्रह्मचारी पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ में इस समय चल रही भागवत कथा में सबसे पहले पहुंचेंगे। यह कथा
सी.ए. विनोद गोयल का परिवार करवा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर के अध्यक्ष प्रवीण गोयल करेंगे। वैश्य समाज का कार्यक्रम पुरानी अनाज मंडी स्थित अग्रवाल सत्संग भवन तथा जैन समाज का आयोजन होली मोहल्ला स्थित जैन धर्मशाला में होगा ।
अग्रवाल सत्संग भवन के प्रोग्राम की अध्यक्षता इस भवन के अध्यक्ष रामधन भारतीय करेंगे।
जैन धर्मशाला के कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दिगंबर जैन सभा के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन उर्फ गुल्लू करेंगे।
चौथा आयोजन आदर्श नगर में होगा। इस कार्यक्रम को समाजसेवी बलजीत सिंह दांगी आयोजित करेंगे।



