सुनीता केजरीवाल 30 जून को चरखी दादरी में करेँगी रैली
गोहाना :- 17 जून : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सी.एम. अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल 30 जून को चरखी दादरी में महारैली को संबोधित करेंगी। इस रैली की तैयारी के लिए पार्टी ने बैठकों का दौर प्रारंभ कर दिया है। यह जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के युवा नेता संदीप मलिक ने बताया कि मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे।
संदीप मलिक ने कहा कि बरोदा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में चरखी दादरी रैली में पहुंचेंगे। पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए अपने संगठन को मजबूत करेगी। लोकसभा चुनावों में पार्टी प्रदेश में तीसरा बड़ा विकल्प बनकर उभरी है।
उन्होंने कहा कि 30 जून को होने वाली महारैली हरियाणा में आम आदमी पार्टी का विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बिगुल बजाएगी। पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल का संदेश जनता तक लेकर जाएंगे।
संदीप मलिक ने कहा कि पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल का संदेश जनता तक लेकर जाएंगे। सभी 90 विधानसभाओं में आम आदमी पार्टी मजबूती से अपने उम्मीदवार उतारेगी और चुनाव लड़ने का काम करेगी। दिल्ली और पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी हरियाणा में सरकार बनाने का काम करेगी।



