हरियाणा सरकार के समाधान शिविर लोगों की समश्या दूर करने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं-जगवीर जैन

गोहाना : सोनीपत भाजपा जिला आईटी प्रमुख जगवीर जैन ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा लगाए जा रहे समाधान शिविर लोगो की समस्याएं दूर करने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। पिछली सरकारों ने गरीब लोगों को 100-100 गज के प्लाट देने के नाम पर सिर्फ धोखा दिया था, अब भाजपा सरकार लोगों का यह सपना पूरा कर रही है जिससे प्लाट लेकर लोग अपना आशियाना बना सकते हैं।
जैन ने कहा कि पिछली सरकारों ने गरीबों का हक छीनकर इस योजना को लगभग बंद ही कर दिया था, भाजपा सरकार ने फिर से लोगों की भलाई के लिए 100-100 गज के प्लाट देना शुरू कर दिया है। एक ही दिन में सात हजार से अधिक लोगों को प्लाटों की रजिस्ट्री तथा कब्जा पत्र सौंपे गए। इससे गरीब लोगों को घर मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
भाजपा सरकार हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रतिदिन अधिकारियों को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं हल करने के निर्देश दिए हैं।
समाधान शिविरों के नाम से लगाए जा रहे यह खुले दरबार लोगों की हर प्रकार की समस्या निपटा रहे हैं। कोई भी व्यक्ति परिवार पहचान पत्र, प्रोपर्टी आईडी, पेंशन से संबंधित, जमीन से संबंधित कोई भी समस्या हो, इस समाधान शिविर में रख सकता है। उसकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
इससे लोगों को अलग-अलग अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटने से भी छुटकारा मिल गया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों पर चलते हुए जनता की हर समस्या का समाधान करने के प्रयास में जुटे हैं।



