Breaking NewsGohanaPolitics

सोनीपत लोकसभा JJP के उम्मीदवार BJP में शामिल: चुनाव में जमानत हो गई थी जब्त, पूर्व चेयरमैन ने भी पार्टी छोड़ी

गोहाना :-12 जून : हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) को चुनावी नतीजे आने के एक सप्ताह के अंदर 2 झटके लगे हैं। सोनीपत से JJP के उम्मीदवार रहे भूपेंद्र मलिक और खरखौदा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके पूर्व चेयरमैन पवन खरखौदा ने पार्टी को अलविदा कह दिया। दोनों नेताओं ने मंगलवार को चंडीगढ़ में CM नायब सैनी की अगुवाई में भाजपा जॉइन की।दोनों नेताओं ने मतगणना के अगले ही दिन यानी 5 जून को जजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।दोनों नेताओं ने मतगणना के अगले ही दिन यानी 5 जून को जजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

भूपेंद्र सिंह मलिक ने सोनीपत से हाल ही में लोकसभा का चुनाव लड़ा था और उनकी जमानत जब्त हो गई थी। भूपेंद्र मलिक को कुल 7820 वोट मिले थे। वह चुनाव में पांचवें नंबर पर रहे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कांग्रेस से JJP में आए थे भूपेंद्र मलिक
भूपेंद्र मलिक का पैतृक गांव भैंसवाल कलां ​​​​बरोदा विधानसभा में हैं। वर्तमान में वह परिवार के साथ गोहाना में पार्क रोड पर रहते हैं। कांग्रेस में रहते हुए उनके व उनके परिवार के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ नजदीकी संबंध थे। हुड्डा ने उनको गोहाना मार्केट कमेटी का चेयरमैन बनाया था।भूपेंद्र मलिक ने वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में बरोदा सीट से टिकट न मिलने पर कांग्रेस छोड़ दी थी।​​​​ इसके बाद जजपा का दामन थामकर विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस दौरान वह तीसरे स्थान पर रहे थे।

जजपा की सभी इकाइयां हो चुकी भंग
3 दिन पहले जेजेपी ने अपनी सभी प्रमुख इकाइयां भंग कर दीं। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद ये निर्णय लिया था। राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी, सभी जिला और हलका स्तर की कार्यकारिणी को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया है। हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भी उनके पदों से मुक्त कर दिया गया है। अब जेजेपी जल्द ही नए पदाधिकारियों की घोषणा करेगी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button