Breaking NewsGohanaPoliticsSocial

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राम मेहर राठी ने भी छोड़ दी जजपा

गोहाना :-11 जून : जननायक जनता पार्टी को एक के बाद एक जोर के झटके जोर से लग रहे हैं। मंगलवार को सोनीपत जजपा के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राम मेहर राठी ने पार्टी को अलविदा कह दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें जजपा ने पूरा मान-सम्मान दिया, लेकिन वह अनुशासनहीनता से आहत थे।

डॉ. राम मेहर राठी बरोदा हलके के धनाना गांव के हैं। पहले इनेलो में वह कथूरा खंड इनेलो के अध्यक्ष और बरोदा हलके के प्रवक्ता रहे। पार्टी के विभाजन के बाद उनका बरोदा हलके के प्रवक्ता का पद यथावत रहा। इस पद पर उन्होंने डेढ़ दशक से अधिक समय तक कार्य किया। बाद में उन्हें बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

डॉ. राम मेहर राठी ने जजपा को छोड़ने का ऐलान पत्रकारों से बातचीत में किया। उन्होंने कहा कि वह यह बिलकुल नहीं कहेंगे कि उन्हें पार्टी में इज्जत नहीं मिली । पहले इनेलो और बाद में जजपा के दौर में उन्हें संगठन में अहम जिम्मेदारियां दी गईं तथा उनका भरपूर मान-सम्मान हुआ ।

फिर जजपा को क्यों छोड़ा, के जवाब में डॉ. राठी ने कहा कि वह अनुशासनहीनता से आहत थे। सोशल मीडिया पर पार्टी के नेता एक-दूसरे के बारे में अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं। संज्ञान लेने के स्थान पर शीर्ष नेतृत्व मूकदर्शक बना हुआ है। इससे जजपा की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

सोनीपत जजपा के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि आगे किस राजनीतिक दल में सम्मिलित होना है, का फैसला वह अपने सहयोगियों से विचार-विमर्श के बाद करेंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button