जजपा के सोनीपत लोकसभा के उम्मीदवार भूपेंद्र मलिक ने खोला गोहाना के बस स्टैण्ड के सामने गोहाना और बरोदा विधानसभा का साँझा कार्यालय
भूपेंद्र मलिक को जजपा ने बनाया सोनीपत लोकसभा का उम्मीदवार
गोहाना :-30 अप्रेल : जननायक जनता पार्टी (जजपा) के सोनीपत लोकसभा के उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह मलिक ने आज सुबह गोहाना के बस स्टैण्ड के सामने गोहाना और बरोदा विधानसभा का साँझा कार्यालय का शुभारंभ पूरे विधिविधान से हवन करवा कर किया | इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |
जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने सोनीपत लोकसभा सीट से भूपेंद्र सिंह मलिक को उम्मीदवार बनाया है। भूपेंद्र मलिक पहले कांग्रेस में थे। वह वर्ष 2019 में जजपा का दामन थामकर विधानसभा चुनाव लड़े थे। वह तीसरे स्थान पर रहे थे।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनको मार्केट कमेटी गोहाना का चेयरमैन बनाया था। भूपेंद्र मलिक ने वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बरोदा सीट पर टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने जजपा से बरोदा विधानसभा का चुनाव लड़ा था।
तब वह 32480 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। जजपा में वह राष्ट्रीय सचिव हैं और अब लोकसभा चुनाव में उनको टिकट दिया गया है। वह अपना व्यवसाय करते है उनकी पत्नी डॉ. नीलम मलिक भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की कुलसचिव हैं। इनेलो के बाद अब जजपा ने भी जाट उम्मीदवार को टिकट दिया है। सोनीपत में मलिक गोत्र के लोगों की संख्या काफी अधिक है।


