Breaking NewsBusinessGohana

गोहाना नई अनाज मंडी और खरीद केंद्रों पर अब गेहूं की आवक हुई कम, मण्डी में अब भी 18 लाख बैग का उठान बाकी है, फसल का उठान अब भी धीमा

गोहाना :-28 अप्रेल : नई अनाज मंडी और खरीद केंद्रों पर अब गेहूं की आवक कम हो गई है। अनाज मंडी में गेहूं की आवक 30 से 35 हजार क्विंटल तक रह गई है। जबकि पहले एक दिन में गेहूं की आवक का आंकड़ा 80 हजार क्विंटल तक था। खरीद केंद्रों पर भी फसल की आवक नाममात्र ही रह गई है। आवक कम होने पर अधिकारियों ने खरीद एजेंसियों को फसल का उठान तेजी से करवाने के निर्देश दिए हैं। फसल का उठान धीमा होने के कारण मंडी गेहूँ से भरे बैगों से अटी हुई है। मंडी परिसर और खरीद केंद्रों पर करीब 20 लाख बैग रखे हुए हैं।

नई अनाज मंडी में अब तक 14.18 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से खरीद एजेंसियों ने 13.35 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद की है। अनाज मंडी में गेहूं की खरीद हैफेड, फुड एंड सप्लाई और एचडब्ल्यूसी एजेंसी द्वारा की जा रही है। सबसे अधिक गेहूं की खरीद हैफेड एजेंसी ने की है। अधिकारियों के अनुसार हैफेड एजेंसी ने 731482 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। वहीं एचडब्ल्यूसी एजेंसी ने 390978 क्विंटल और फूड एंड सप्लाई एजेंसी ने 213000 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। अनाज मंडी में अब गेहूं की आवक कम हो चुकी है। आवक कम होने के बावजूद भी फसल के उठान की गति नहीं बढ़ रही है। हैफेड एजेंसी ने अब तक 222584 क्विंटल, एचडब्ल्यूसी ने 112000 क्विंटल और फूड एंड सप्लाई एजेंसी ने 62850 क्विंटल गेहूं का ही उठान करवाया है।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

एजेंसी प्रतिदिन 60 से 70 हजार बैग का ही उठान करवा रही है। इस गति से फसल का उठान होने में कई दिनों का समय लगेगा। अकेले अनाज मंडी परिसर में करीब 18 लाख बैग रखे हुए हैं। वहीं खरीद केंद्रों पर भी बैग की संख्या लाखों में है। फसल का उठान समय पर नहीं होने से किसानों को पेमेंट मिलने में देरी हो रही है। प्रशासनिक और मार्केट कमेटी अधिकारियों ने अब खरीद एजेंसियों को फसल का उठान तेजी से करवाने के निर्देश जारी किए हैं।

कासंडी खरीद केंद्र पर एक आढ़ती द्वारा बैग में खराब गेहूं का भरान किया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार गेहूं में मिट्टी और खरपतवार व टूटा हुआ दाना अधिक था। नियमानुसार गेहूं का भरान करने से पहले आढ़ती को उसकी सफाई करवानी होती है। बैग में खराब गेहूं भरने पर मार्केट कमेटी ने कासंडी खरीद केंद्र के आढ़ती को नोटिस जारी किया है।

बीते वर्ष की तुलना में इस बार गेहूं की आवक अधिक है। वहीं लोकसभा चुनावों के कारण प्रवासी मजदूर भी कम आए हैं। अधिक आवक और कम मजदूरों के कारण फसल का उठान प्रभावित हुआ है। एजेंसियों को फसल का उठान तेजी से करवाने के निर्देश दिए हैं।

– विवेक आर्य, एसडीएम, गोहाना।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button