Breaking NewsGohanaPolitics

सुरेंद्र जवाहरा सोनीपत भाजपा के जिला सचिव नियुक्त

 

गोहाना :-12 अप्रैल : नंबरदार सुरेंद्र जवाहरा शुक्रवार को सोनीपत भाजपा के जिला सचिव नियुक्त किए गए। शहर में उन्हें इस का नियुक्ति पत्र जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा और जिला महामंत्री नवीन मंगला ने प्रदान किया। अपनी इस नियुक्ति के लिए नंबरदार ने सी. एम. और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली के साथ जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा का आभार जाहिर किया। सुरेंद्र जवाहरा इससे पहले सोनीपत भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष तथा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रह चुके हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button