Breaking NewsGohanaPolitics

गोहाना के बंटी हंस भाजपा के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक नियुक्त

गोहाना :-6 अप्रैल : भारतीय जनता युवा मोर्चे के गोहाना मंडल के अध्यक्ष बंटी हंस को भाजपा के व्यावसायिक प्रकोष्ठ की सोनीपत जिला इकाई का जिला सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने व्यावसायिक प्रकोष्ठ में सोनीपत जिले के जिन तीन नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया है, उनमें दो नेता गोहाना के हैं। तीसरे नेता राई के जयराम शर्मा हैं। शर्मा को प्रकोष्ठ का जिला संयोजक

बनाया गया है। गोहाना भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष बंटी हंस को जिला सह-संयोजक बनाया गया है। इसी प्रकोष्ठ में गढ़ी उजाले खां के युवा नेता संदीप सैनी को एक बार फिर से राज्य कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बंटी हंस ने अपनी नियुक्ति के लिए व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सीताराम मित्तल के साथ प्रदेश के सी.एम. और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली और जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि जिन उम्मीदों से उनको नई जिम्मेदारी दी गई है, वह उनकी कसौटी पर खरा उतरने की प्रत्येक मुमकिन कोशिश करेंगे।

बंटी हंस रक्तदान-नेत्रदान-देहदान के लिए समर्पित संस्था आहुति के भी इस समय अध्यक्ष हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button