देवीलाल की पुण्यतिथि पर गोहाना में जजपा और इनेलो ने किया नमन
गोहाना :-6 अप्रैल : दिवंगत उप प्रधानमंत्री चौ. देवीलाल की पुण्यतिथि पर शनिवार को शहर के देवीलाल चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर जननायक जनता पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल के गोहाना हलके के कार्यकर्ताओं ने नमन किया ।
दोनों दलों के कार्यकर्ता अलग-अलग पहुंचे तथा अपने पुरोधा के आदर्श अपनाने का दृढ़ संकल्प किया ।
इनेलो के बरोदा हलके के कार्यकर्ताओं ने आहुलाना गांव में स्थित प्रतिमा पर श्रद्धा प्रसून समर्पित किए।
जजपा कार्यकर्ता पार्टी के गोहाना हलके के अध्यक्ष संदीप भनवाला के नेतृत्व में देवीलाल चौक में पहुंचे। हवा सिंह वर्मा, बबलू वाल्मीकि, महेंद्र पाल गुंबर, नफे सिंह जौली, सरदार राज सिंह, सुमित धवन, पवन शर्मा, प्रताप गुढ़ा, रविंद्र गामड़ी, तेजबीर सिंह, बलराज सिंह, राम सिंह आदि ने भी प्रतिमा के समक्ष पुष्प पुष्पांजलि भेंट की ।
इनेलो कार्यकर्ताओं ने पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तथा पिछले विधानसभा चुनाव के गोहाना हलके के इनेलो प्रत्याशी ओम प्रकाश गोयल के नेतृत्व में देवीलाल का स्मरण किया। गोयल के साथ अतुल मलिक, विजय मग्गो, राजेश हसीजा, सुरेंद्र मलिक, जितेंद्र बावा, संजय गामड़ी, महिपाल लाठ आदि ने पुष्पांजलि भेट की |
इनेलो पार्टी के बरोदा हलके के कार्यकर्ता आहुलाना गांव में स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल के परिसर में स्थित पूर्व उप प्रधानमंत्री की प्रतिमा के स्थल पर पहुंचे।नेतृत्व पार्टी के प्रदेश सचिव तथा पिछले दोनों चुनावों के इनेलो प्रत्याशी जोगेंद्र मलिक ने किया । उनके साथ सुरेंद्र लठवाल, नवीन मोर, डॉ. कुलबीर सांगवान, बिजेंद्र मलिक, डॉ. राम कुंवार मान, रामफल लठवाल, योगेंद्र मलिक, सुनील मोर, अंकुश मोर आदि ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।


