संस्थापना दिवस पर भाजपा ने गोहाना क्षेत्र के अपने 10 पुरोधाऔ को किया सम्मानित
गोहाना :-6 अप्रैल : अपने संस्थापना दिवस पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने गोहाना क्षेत्र के दस पुरोधाओं को पलकों पर बैठाया। अपने पूरे जीवन का उत्सर्ग करने वाले दिग्गजों को फूलों की मालाएं पहनाई गईं तथा उनको शाला ओढा कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोहाना भाजपा मंडल के अध्यक्ष सुमित कक्कड़ ने की तथा मार्गदर्शन मंडल के प्रभारी वीरेंद्र आर्य के साथ विधानसभा संयोजक अरुण बड़ौक ने किया। आर्य और बड़ौक, दोनों सोनीपत जिला भाजपा के उपाध्यक्ष हैं। वीरेंद्र आर्य गोहाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।
जिन दस प्रमुख नेताओं को सम्मानित किया गया, वे डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, महावीर गुप्ता, शेर सिंह बेडवाल, बलवंत नागपाल, सूरजमल छपरा, सुनील खान, गुलशन गिरधर, बलदेव राज गर्ग, डॉ. रमेश कश्यप और सत्य नारायण शर्मा हैं । ये पुराने नेता सम्मानित होने पर भाव-विभोर हो उठे ।
कार्यक्रम में परमवीर सैनी, जयदेव देशवाल, भूपेंद्र मुदगिल, प्रवीण कश्यप, जगवीर जैन, विनोद जैन आदि भी मौजूद रहे। संस्थापना दिवस के अवसर पर चुनाव प्रबंधन के जिला संयोजक डॉ. योगेश अलमादी की अध्यक्षता और युवा नेता कुलदीप कौशिक के संयोजन में घर-घर जा कर भाजपा के ध्वज लगाने का अभियान भी चलाया गया। गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने भी घरों में ध्वज लगाने का अभियान चलाया।


