Breaking NewsGohanaPolitics

भाजपा 400 तक सीमित नहीं रहेगी, 400 पार करेगी, भूपेंद्र को डर, दूसरी बार भी न हार जाए बेटा : जांगड़ा

गोहाना :-30 मार्च : पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा को यह डर सता रहा है कि कहीं उनका बेटा इस बार दूसरी बार भी रोहतक से हार न जाए । यह टिप्पणी शनिवार को राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने की। वह भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली के गोहाना में चुनाव कार्यालय खोलने के मौके पर आए थे और पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे ।

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल, जहां भाजपा को कमजोर समझा जाता था, वहां अरुणाचल प्रदेश की दो सीटों पर किसी भी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन तक दाखिल नहीं किया तथा उन सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए। इससे तो यह लगने लगा है कि भाजपा 400 तक सीमित नहीं रहेगी, 400 पार करेगी।

राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि कांग्रेस का मनोबल टूटा हुआ है। जिस का मनोबल टूट जाए, उसका सब कुछ टूट जाता है। कांग्रेस सोनीपत ही नहीं, रोहतक में भी अपने उम्मीदवार का फैसला नहीं कर पा रही है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि बीरेंद्र सिंह के परिवार के तीन सदस्य हैं। तीनों को भाजपा ने सम्मान दिया। खुद बीरेंद्र सिंह को केंद्रीय मंत्री बनाया, उनकी पत्नी प्रेमलता को विधायक तो उनके बेटे बृजेंद्र सिंह को सांसद बनाया। इस के बावजूद अगर वह असंतुष्ट हैं तो कोई भला क्या कर सकता है।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि ई.डी. स्वतंत्र संस्था है और सरकार का उस में कोई दखल नहीं है । ई.डी. और सी.बी.आई. का डर केवल उन्हीं को है जो सत्ता का दुरुपयोग करते हुए अनाप-शनाप धन बटोरते हैं।

ऐन चुनाव के समय अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर मचे बवाल पर रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि कोई जब कोई अपराध करेगा, तभी तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button