मोदी की गारंटी से सब दस सीटों पर दोबारा खिलेगा कमल : बडौली
गोहाना :-30 मार्च : मोदी की गारंटी लोकसभा चुनाव में 400 पार पहुंचाएगी तो हरियाणा की सब दस सीटों पर दोबारा से कमल खिलाएगी।
यह टिप्पणी शनिवार को सोनीपत संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली ने की । वह शहर के समता चौक में बरोदा रोड पर गोहाना हलके और बरोदा हलके के साझे चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा भी पहुंचे।
मोहन लाल बड़ौली में गोहाना में प्रवेश के बाद अंबेडकर चौक में अपना गाड़ियों का काफिला छोड़ दिया। इस चौक में संविधान निर्माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भेंट करने के बाद वह पैदल चलने लगे । उन्होंने अपने चुनाव कार्यालय का हवनपूर्वक प्रारंभ किया ।
भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा ने उनके रूप में एक आम कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाया है। यह चुनाव अकेले उनका नहीं, सब कार्यकर्ताओं का चुनाव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे हर बूथ को फतेह करते हुए सब 9 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करें।
इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, विधानसभा चुनावों के गोहाना हलके के पूर्व प्रत्याशी तीर्थ सिंह राणा और बरोदा हलके के पूर्व प्रत्याशी योगेश्वर दत्त, नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी आदि भी उपस्थित रहे।


