Breaking NewsGohanaPolitics

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में गोहाना में आम आदमी पार्टी का कैंडल मार्च

नारा 400 पार का, पर भाजपा को डर-40 भी पार होगा या नहीं

गोहाना :-29 मार्च: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा के नेतृत्व में दिल्ली के सी. एम. और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार की शाम को कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च अंबेडकर चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक निकाला गया।

अनुराग ढांडा ने कहा कि भाजपा के इशारे पर ई.डी. ने कायरतापूर्ण कार्रवाई करते हुए एक सिटिंग सी.एम. को रात के अंधेरे में गिरफ्तार करके जेल में डाला। इस देश में अब लोकतंत्र नहीं बचा। हाईकोर्ट ने ई.डी. को नोटिस दिया था कि 22 अप्रैल तक अपना जवाब केजरीवाल दाखिल करें, कि आखिर क्यों पूछताछ करना चाहते हैं ? लेकिन कानूनी प्रक्रिया का पालन न करते हुए, वहां पर जवाब देने की बजाय 2 घंटे के अंदर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे स्पष्ट है कि भाजपा डरी हुई है। 400 पार का नारा जरूर देती है, लेकिन इनको डर है कहीं 40 भी पार होगी या नहीं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक सोच है जो देश के करोड़ों लोगों में बसती है। ई.डी. के छापों से एक चवन्नी भी आज तक बरामद नहीं हो पाई। घोटाले के अंदर कुछ नहीं है। यह राजनीतिक लड़ाई है जिसको
भाजपा एजेंसियों के जरिए लड़ना चाहती है। कांग्रेस के सारे अकाउंट फ्रीज कर देना और अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल देना भाजपा का डर दिखा रहा है।

कैंडल मार्च में संदीप मलिक, मोना सिवाच, अनुराग मलिक, सोमबीर नरवाल, प्रदीप लठवाल, अजमेर सिंह, हैप्पी लोहिया, कर्ण धनखड़ आदि ने भी भाग लिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button