Breaking NewsGohanaPolitics

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी निकालेगी गोहाना में कैंडल मार्च

 

गोहाना :-28 मार्च : दिल्ली के सी. एम. अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी शुक्रवार को शहर में कैंडल मार्च निकालेगी। कैंडल मार्च सायं 6 बजे अंबेडकर चौक से लेकर शहीद भगत सिंह चौक तक निकाला जाएगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

पार्टी नेता संदीप मलिक ने कहा कि सरकार द्वारा चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना भाजपा की तानाशाही है। भाजपा देश को डिक्टेटरशिप की ओर ले जा रही है। भाजपा निष्पक्ष तरीके से चुनाव नहीं जीत सकती। मलिक ने कहा कि सी.एम. अरविंद केजरीवाल पर कार्रवाई केवल राजनीति से प्रेरित है। उनके अनुसार कैंडल मार्च का नेतृत्व आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा करेंगे। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button