पुराने सांसद के सब बचे वायदे मैं पूरे करूँगा : मोहन लाल बड़ौली
हम सब की जाति हिंदू और धर्म भारतीयता है ।
गोहाना :-28 मार्च : पुराने सांसद रमेश कौशिक अपने जिन भी वायदों को पूरा नहीं कर पाए, उन सब बचे वायदों को मैं पूरा करूंगा। गुरुवार को यह वायदा सोनीपत संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश
महामंत्री मोहन लाल बड़ौली ने किया । यह प्रतिक्रिया बड़ौली ने तब की जब उन्हें स्मरण करवाया गया कि सांसद कौशिक ने गोहाना को जिला बनवाने का वायदा किया था, पर यह वायदा अधूरा ही रह गया।
भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद मोहन लाल बड़ौली पहली बार गोहाना पहुंचे। वह प्रतिदिन दो-दो विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। इसी कड़ी में वह जींद और जुलाना जाते हुए रास्ते में गोहाना में रुके। उनके अनुसार सब 9 विधानसभा क्षेत्रों में एक बार जाने के बाद आगे की योजना वह कार्यकर्ताओं की सलाह से बनाएंगे।
प्रदेश की दस सीटों में से भाजपा द्वारा किसी भी सीट पर बी.सी. की ए कैटेगरी के किसी भी नेता को टिकट न दिए जाने पर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि स्वयं देश का पी.एम. बी. सी. ए. है और पार्टी भी बी.सी.ए. की है। उन्होंने यह भी कहा कि हम सब की जाति हिंदू और धर्म भारतीयता है ।


