मोहनलाल बड़ोली होंगे BJP के सोनीपत लोकसभा सीट के उम्मीदवार
भाजपा के समर्पित सिपाही हैं मोहनलाल बड़ोली
-1995 में मुरथल मंडल भाजपा अध्यक्ष बनाए गए -2019 में राई से भाजपा की टिकट पर विधायक बने
-2021 में पार्टी के प्रदेश महामन्त्री चुने गए
खबर अब तक
सोनीपत/गोहाना। भारतीय जनता पार्टी ने सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से अपने समर्पित सिपाही राई के विधायक मोहन बड़ोली को लोकसभा चुनाव-2024 के लिए अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा आखिर कर ही दी।
1989 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े -उसके कुछ ही समय बाद भाजपा से भी जुड़ गए
करीब 35 साल पहले संघ परिवार से जुड़े मोहनलाल बड़ोली भाजपा से जुड़ने के बाद से ही पार्टी को समर्पित रहे हैं। वर्ष 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में वह पार्टी सदस्य के रूप में राई से विधानसभा के लिए चुने गए । वर्ष 1995 में उन्हें पार्टी के मुरथल मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान जिला परिषद सदस्य चुने गए। साल 2019 में उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा और 2,663 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। वह राई सीट से विधानसभा चुनाव जीतने वाले पहले भाजपा नेता हैं।
मोहनलाल बड़ोली का जन्म 1963 में सोनीपत के गांव बड़ोली में हुआ था। उनके पिता, कलीराम कौशिक एक प्रतिष्ठित कवि थे और पंडित लखमीचंद की रचनाओं के दीवाने थे।
मोहनलाल ने 10वीं तक की शिक्षा राजकीय विद्यालय खेवड़ा से पूरी की। इसके बाद उन्होंने सोनीपत के बहालगढ़ चौक के पास कपड़ा मार्केट में एक दुकान चलाई।
बड़ोली 1989 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हुए और बाद में भाजपा में शामिल हो गए। वह सोनीपत क्षेत्र के भाजपा पार्टी के समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं में से एक थे। इनेलो शासन के दौरान मुरथल से जिला परिषद का चुनाव जीतने वाले वह पहले भाजपा उम्मीदवार थे।
2019 में उन्होंने कांग्रेस के लिए एक निश्चित सीट मानी जाने वाली राई सीट से जीत प्राप्त की। वर्ष 2020 में उन्हें भाजपा सोनीपत का जिला अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया। वर्ष 2021 में उन्हें पार्टी के प्रदेश महामन्त्री की जिम्मेदारी सौंपने के साथ साथ हरियाणा भाजपा की कोर टीम में शामिल किया गया।


