Breaking NewsGohanaPolitics

किसान मोर्चे का दोबारा जिला अध्यक्ष बनने पर सुरेंद्र आर्य सम्मानित

 

गोहाना :-29 फरवरी गुरुवार को सोनीपत भाजपा के किसान मोर्चे के दूसरी बार जिला अध्यक्ष नियुक्त सुरेंद्र आर्य को शहर में सम्मानित किया गया। किसान मोर्चे ने यह सम्मान समारोह अंबेडकर चौक में आयोजित किया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता भाजपा के किसान मोर्चे के प्रदेश महामंत्री सुनील वत्स ने की। पिछली टर्म में भी सुरेंद्र आर्य ही किसान मोर्चे का सोनीपत जिले में नेतृत्व कर रहे थे। एक बार फिर से उन्हीं को समान पद की जिम्मेदारी दी गई है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

प्रदेश महामंत्री सुनील वत्स ने कहा कि भाजपा ने सुरेंद्र आर्य में पुनः विश्वास व्यक्त किया है। ऐसे में आर्य का भी यह नैतिक दायित्व है कि वह पार्टी की उम्मीदों की कसौटी पर खरे उतरें। प्रत्युत्तर में सुरेंद्र आर्य ने कहा कि वह मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर पर शेर सिंह बेडवाल, नरेश चानना, संदीप भंडेरी, महावीर ठसका, सुनील खान आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button