AdministrationBreaking NewsGohana
मेंटीनेंस के चलते खंदराई, गोहाना के फीडर रहेंगे बंद
गोहाना :-12 जनवरी: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के सिटी सब डिविजन में स्थित 33 के. वी. क्षमता के खंदराई गांव के पावर हाउस और 132 के. वी क्षमता के गोहाना शहर के विभिन्न फीडर शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद दो बजे तक बंद रहेंगे।
बिजली सप्लाई में यह व्यवधान मेंटेनेंस कार्य के चलते होगा। खंदराई के पावर हाउस से जुड़े खंदराई, हसनगढ़, वजीरपुरा, खंदराई और महमूदपुर, गोहाना शहर के पावर हाउस से जुड़े देवीपुरा, शुगर मिल और उसका गांव के फीडरों में बिजली बाधित रहेगी।
